{"_id":"5968fab04f1c1b3c6e8b4627","slug":"141500052144-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया बेटी से दुराचार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने लगाया बेटी से दुराचार का आरोप
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)।
पुलिस थाना तलाई में एक महिला ने मानसिक रूप से बीमार बेटी के साथ एक आदमी पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के पास दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनकी एक बेटी है जोकि मानसिक रूप से बीमार है। 12 जुलाई को उनकी बेटी घर में अकेली थी। एक आदमी घर में आया। महिला ने बताया कि उक्त शख्स ने उनकी बेटी के साथ दुराचार किया। महिला ने बताया कि जब वह घर आई तो बेटी ने इस बारे में बताया। इसके बाद महिला ने तलाई थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामले की छानबीन की जा रही है।