फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बच्चों के विवाद में पथराव में गर्भवती महिला की मौत, दो घायल

बच्चों के विवाद में पथराव में गर्भवती महिला की मौत, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में पथराव में गर्भवती महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में बच्चों के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने गर्भवती महिला, उसके पति और देवर पर पथराव और मारपीट कर घायल कर दिया। घायल गर्भवती महिला को अस्पताल लाया गया, जहां एक बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मुरादाबाद ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज की है।

घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कस्बा राजपुर की है। ग्राम निवासी दुर्गेश कुमार सागर के बच्चों का शुक्रवार की दोपहर पड़ोसी के बच्चों से मामूली बात को लेकर खेल-खेल के दौरान विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुर्गेश के बच्चों को पीट दिया था। विरोध करने पर दुर्गेश और पत्नी रश्मि (29) को भी मारापीटा था। इसके बाद पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचा और पुलिस को चारों के खिलाफ तहरीर दी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए थे। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों से साठगांठ करके उनकी रिपोर्ट दर्ज करने व मेडिकल कराने के बजाय कुछ लोगों की मदद से दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की बात कहते हुए बिना कार्रवाई के ही दोनों पक्षों को घर भेज दिया। आरोप है कि रात करीब नौ बजे गर्भवती रश्मि मोहल्ले में ही रहने अपने जेठ के घर जा रही थी कि रास्ते में चारों आरोपियों ने उसे घेर लिया और लाठी डंडों, धारदार हथियारों व ईंट पत्थरों से प्रहार करके घायल कर दिया। घटना की सूचना पाकर दुर्गेश और उसका भाई राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे, आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घायलों की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़कर जब तक मौके पर पहुंचे, तब आरोपी अपने घरों में घुस गए। घायलों के परिजनों ने फोन से पुलिस को सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को रात में ही नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि गंभीर घायल गर्भवती रश्मि ने पुत्र को जन्म दे दिया। इसके बाद उसकी हालत बेहद खराब हो गई तो चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, मगर चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद के अस्पताल को रेफर कर दिया। बताते हैं कि महिला की मुरादाबाद जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुलिस ने आनन फानन में दुर्गेश की तरफ से दूसरे पक्ष के चारों लोगों के खिलाफ अहस्तक्षेपीय मामूली धाराओं (323 और 504) में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार तोमर का कहना है कि चारों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर एनसीआर को अन्य धाराओं में तरमीम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed