फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ट्रक और टेंपो ट्रैवलर में टक्कर, तीन सैलानी घायल

ट्रक और टेंपो ट्रैवलर में टक्कर, तीन सैलानी घायल

Tue, 10 Jul 2018 11:38 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और टेंपो ट्रैवलर में टक्कर, तीन सैलानी घायल
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर छड़ोल के पास ट्रक और टेंपो ट्रैवलर में जोरदार टक्कर होने से तीन सैलानी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर 16 सैलानी तमिलनाडू से मनाली जा रहे थे। जैसे ही सैलानियों की गाड़ी छड़ोल के पास पहुंची तो टेंपो ट्रैवलर चालक ने ओवरटेक करना चाहा। लेकिन सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इससे ट्रैवलर में सवार तीन सैलानियों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को एंबुलेंस में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक भुंतर से चंडीगढ़ जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed