फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सट्टे के रुपये न देने पर दोस्त ने ही की थी बेल्डर की हत्या

सट्टे के रुपये न देने पर दोस्त ने ही की थी बेल्डर की हत्या

Mon, 11 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सट्टे के रुपये न देने पर दोस्त ने ही की थी बेल्डर की हत्या
सट्टे के रुपये न देने पर दोस्त ने ही की थी वेेल्डर की हत्या
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर) ।
कोतवाली क्षेत्र में पांच दिन पूर्व वेेल्डर की हत्या उसके ही एक दोस्त ने सट्टे के 13 हजार रुपये न देने के कारण की थी। पुलिस ने हत्यारोपी उसके दोस्त को कत्ल में प्रयुक्त पाटल समेत गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक आईपीएल के मैच पर सट्टा लगाते थे और क्रिकेट मैच भी साथ- साथ खेलते थे। युवक ने वेेल्डर को फोन करके मैच खेलने के लिए जंगल में बुलाकर पाटल से कत्ल कर डाला था।

पांच जून की शाम पुलिस ने ग्राम कोठाजागीर के ग्राम मुकर्रमपुर के जंगल से करीब 24 वर्षीय एक युवक की गला कटी लाश बरामद की थी। पुलिस ने मृतक के पास एक बाइक, कुछ दूरी पर पड़े फोन, एक आधार कार्ड को भी बरामद किया था। उसकी शिनाख्त केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम ताल महावर निवासी निसार खां ने अपने पुत्र इस्तेखार खां के रुप में की थी। वह केरल में वेेल्डर का काम करता था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी को रविवार को एसपी के सामने पेश किया,जहां एसपी डा.विपिन ताडा ने बताया कि इस्तेखार केरल में वेेल्डर का काम करता था। वह दो माह से अपने घर आया हुआ था। वह दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। यहां आकर उसकी ग्राम कुईया निवासी प्रगट सिंह से दोस्ती हो गई। दोनो दोस्त अपने अन्य साथियों की मदद से क्रिकेट भी खेलते थे और आईपीएल मैच में सट्टा भी लगाते थे। तहकीकात में प्रकाश में आया कि प्रगट सिंह ने इस्तेकार की हत्या की है। पूछताछ में उसने कबूल कर लिया कि मृतक पर उसके सट्टे के 13 हजार रुपये थे। रुपये मांगने पर वह उसे धमकाता था, जो उसे उसकी बात खल गई और उसने उसे ठिकाने लगाने का फैसला कर लिया। पांच जून को उसने फोन करके इस्तेकार को किक्रेट खेलने के बहाने जंगल में बुलाया और पाटल से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपनी बाइक से भाग गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर जंगल से आला कत्ल भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed