फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   क्रिकेट मैच से पहले उखाड़ दिया ग्राउंड

क्रिकेट मैच से पहले उखाड़ दिया ग्राउंड

Thu, 11 Jan 2018 11:07 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट मैच से पहले उखाड़ दिया ग्राउंड
क्रिकेटर सिद्धार्थ कौल

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई(बिलासपुर)।
क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में अनुशासनहीनता का प्रदर्शन करने पर आयोजकों ने टीम को बाहर निकाला तो दूसरे दिन क्रिकेट पिच को ही उखाड़ दिया गया। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई के सहरयाली खड्ड किनारे बने बहुउद्देशीय खेल मैदान की घटना की शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है। आयोजकों ने स्वर्ण इलेवन नामक क्रिकेट क्लब के सदस्यों पर पिच उखाड़ने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार मैच के दौरान स्वर्ण इलेवन के खिलाड़ी अंपायर से उलझ गए थे। इस पर पहले से तय नियमों के तहत टीम को बाहर कर दिया गया। इसी से गुस्साए सदस्यों ने पिच को ही उखाड़ डाला। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार मैदान में भोला नाथ क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। बीते दिन रैली जजरी व स्वर्ण इलेवन के बीच चौथा क्वार्टर फाइनल मैच खेला जा रहा था। गेंदबाजी कर रही स्वर्ण इलेवन की टीम के सदस्यों ने अंपायर के साथ अनुशासनहीनता बरती। आयोजकों ने पहले से ही पर्चे बांटकर साफ किया था कि अनुशासनहीनता का प्रदर्शन करने वालाें को प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। टीम के सदस्य आयोजकों को धमकी देकर गए थे कि अब अगला मैच करवा कर दिखाओ। दूसरे दिन पिच ही पूरी तरह से उखड़ी मिली। डीएसपी राजेश शर्मा ने शिकायत संबंधी सवाल पर कहा शिकायत पत्र पुलिस के समक्ष आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed