फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बेटे ने भांजे के साथ मिलकर कर मां को बेरहमी से पीटा

बेटे ने भांजे के साथ मिलकर कर मां को बेरहमी से पीटा

Fri, 09 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बेटे ने भांजे के साथ मिलकर कर मां को बेरहमी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)।
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कोटधार क्षेत्र के एक गांव में बेटे ने दोहते के साथ मिलकर मां की पिटाई कर डाली। इस मारपीट में महिला को काफी चोटें आईं हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस थाना तलाई में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बेटे सुमन कुमार और दोहते अभिषेक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह घर के आंगन में काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी पोती ने उसके ऊपर थूक दिया। इस पर महिला ने पोती को ऐसा करने से रोका तो उसके बेटे सुमन और दोहते अभिषेक दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज और झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस पर महिला ने दोनों को गाली न देने को कहा। मगर मामा और भांजे ने गुस्से में आकर मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही जमीन पर भी घसीटा। इससे महिला को चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 323, 341, 504 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता का एक्सरे करवाने के लिए भेजा गया है। घुमारवीं डीएसपी राजेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed