फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गुरुद्वारा चौक पर दो दुकानों में सेंधमारी, सामान गायब

गुरुद्वारा चौक पर दो दुकानों में सेंधमारी, सामान गायब

Tue, 07 May 2019 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा चौक पर दो दुकानों में सेंधमारी, सामान गायब

विज्ञापन

बिलासपुर। शहर के गुरुद्वारा चौक स्थित दो दुकानों का अज्ञात लोगों द्वारा ताला तोड़ सामान चोरी करने व सामान के साथ तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दोनों दुकानदारों ने मामले की शिकायत शहरी चौकी में दी है। दोनों की दुकान के अंदर से इलेक्ट्रानिक सामान गायब है।
जानकारी के अनुसार शहरी चौकी मेें साैंपी शिकायत में दुकानदार नरेश टंडन का कहना है कि वह गुरुद्वारा बाजार के पास न्यू बाला कलेक्शन के नाम से इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाता है, करीब 13 साल से वह यहां पर दुकान करता है।
विज्ञापन

टंडन का कहना है कि रविवार रात कुछ लोगों ने उसकी दुकान का ताला तोड़ दिया। जबकि दुकान में लगा साइन बोर्ड भी निकाल कर फाड़ दिया है। दुकानदार का कहना है कि हालांकि दुकान के अंदर दो लैपटॉप थे और एक फोटो स्टेट मशीन भी थी, जो वहां पर नहीं है। जबकि उनके शीशे वाले काउंटर के बीच से कुछ सामान गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अन्य दुकान करने वाले अनिल कुमार ने भी बताया कि उसकी दुकान से कुछ सामान चोरी हुआ है। उसकी दुकान के भी ताले तोड़े गए हैं। उसकी दुकान से कुर्सियां सहित अंदर रखे चार से पांच कंप्यूटर जोकि मरम्मत के लिए आए थे वह गायब हो गए हैं। जबकि दुकान का साइन बोर्ड भी गायब है जिसकी कीमत दस हजार के करीब है। दोनों दुकानदारों का कहना है कि मामले की शिकायत शहरी चौकी में लिखित रूप से दी गई है।
एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत शहरी चौकी में आई है। जांच की जा रही है।
.................
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed