फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अवैध खैर कटान मामले का आरोपी रिमांड पर

अवैध खैर कटान मामले का आरोपी रिमांड पर

Tue, 05 Dec 2017 10:52 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
अवैध खैर कटान मामले का आरोपी रिमांड पर
- फोटो : amar ujala
बिलासपुर। कोठीपुरा के मई माह में हुए अवैध खैर कटान मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए पांचवें आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे आठ दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाएगी। इससे पहले चार लोगों से पूछताछ कर पुलिस अहम साक्ष्य जुटा चुकी है। उन्हीं के आधार पर पुलिस ने यह पांचवीं गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मई माह में कोठीपुर के जंगलों में अवैध खैर कटान हुआ था। इसमें करोड़ों रुपये की लकड़ी को काटकर वन काटुओं ने बेच दिया था। खैर कटाने के काफी समय बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। इसमें सरकारी कर्मचारियों सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई थीं। जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

बिलासपुर पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को हिरासत में लिया था। पुलिस ने नौवा गांव के रहने वाले यूसुफ को हिरासत में लिया था। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि खैर कटान मामले में पकड़े गए आरोपी को कोर्ट ने आठ दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अहम साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed