फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जमीन विवाद को लेकर भाईयों में खूनी झड़प

जमीन विवाद को लेकर भाईयों में खूनी झड़प

Sun, 16 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर भाईयों में खूनी झड़प
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नयना देवी (बिलासपुर)।
पुलिस थाना नयनादेवी के तहत आने वाले गांव संदोटी में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों में खूनी झड़प हो गई। मारपीट में एक भाई को गंभीर चोटें आई है। शिकायतकर्ता पर उस समय परिवार ने हमला कर दिया जब वह घर पर अकेला था। मारपीट में उसके दांत भी टूट गए हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संदोटी गांव से उन्हें ग्रामीणों से मारपीट के मामले की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो पता चला कि घायल को नयनादेवी अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद पुलिस ने वहां पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। चिकित्सकों ने यहां उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया मगर हालत की गंभीरता को देखते हुएउसे क्षेत्रीय बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मारपीट में हरिपाल को गंभीर चोटें आई हैं। घायल ने बताया कि उसके साथ उसके भाई, भाई के बेटे और पत्नी ने हमला कर उसे घायल कर दिया है। उस पर हमला तब हुआ जब वह घर में अकेला था। घटना के बाद नयनादेवी पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल को बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed