फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ढांक से गिरकर पूर्व सैनिक की मौत

ढांक से गिरकर पूर्व सैनिक की मौत

Sat, 05 Jan 2019 11:27 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
ढांक से गिरकर पूर्व सैनिक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। सेना में कई साल देश सेवा करके सेवानिवृत्ति पर घर पहुंचे आर्मी के पूर्व जवान हेमराज (45) की ढांक से गिरकर मौत हो गई। सेवानिवृत्ति की खुशी में घुमारवीं की मोरसिंघी पंचायत के डीहर गांव में रखे समारोह में यह हादसा हुआ।
पूर्व सैनिक की मौत से समारोह की सारी खुशियां मातम में तबदील हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी तथा दो बच्चे छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक मौत से एक दिन पहले ही सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोरसिंघी पंचायत के डीहर गांव का हेमराज पुत्र बंशीराम गांव डीहर इंडियन आर्मी में तैनात था। कई साल तक सेना में रहकर देश सेवा करने के बाद हेमराज की सेवानिवृत्ति थी जिसकी खुशी में घर में समारोह रखा था। शुक्रवार रात को समारोह के समापन के बाद वह धाम के लिए लगाई गई रसोई का सामान उठा रहा था। इस दौरान उनका अचानक पांव फिसल गया जिससे वह करीब 20 से 25 फुट खाई में गिर गया जिससे पूर्व सैनिक के सिर पर चोटें आईं तथा वह घायल हो गया। परिजनों ने घायल पूर्व सैनिक को जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया जहां पर देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed