फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   टिपर-बाइक में जोरदार टक्कर, एक ने मौके पर तोड़ा दम

टिपर-बाइक में जोरदार टक्कर, एक ने मौके पर तोड़ा दम

Thu, 27 Dec 2018 10:15 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
टिपर-बाइक में जोरदार टक्कर, एक ने मौके पर तोड़ा दम
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता-समोह-भगेड़ सड़क के टिक्करी के पास बाइक और टिपर की जबरदस्त टक्कर होने से बाइक चालक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों वाहनों की टक्कर से इतनी जोर का धमाका हुआ कि लोग सड़क की ओर भागे। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बाइक सवार भगेड़ से झंडूता की ओर आ रहे थे और बजरी से भरा हुआ टिपर झंडूता से भगेड़ की ओर जा रहा था। दोनों वाहनों में इतनी जबरदस्त टक्कर हुई की बाइक कुछ दूरी तक घसीटती चली गई। टक्कर के बाद टिपर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता पहुंचाया गया। जहां पर बाइक चालक लखविंद्र सिंह (26) पुत्र विजय राम गांव बेहरन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार अजय शर्मा (26) पुत्र दिनेश शर्मा गांव ठपर की नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि टिक्करी के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल हो गया है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed