फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पुलिस ने नष्ट की घटेवाल में चल रही शराब की भट्टी

पुलिस ने नष्ट की घटेवाल में चल रही शराब की भट्टी

Thu, 12 Oct 2017 07:09 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नष्ट की घटेवाल में चल रही शराब की भट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)।
नयना देवी पुलिस ने लगातार तीसरे दिन भी छापेमारी करते हुए अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने घटेवाल स्थित खड्ड में रात के समय चल रही शराब की अवैध भट्टी को नष्ट किया है। पुलिस ने मौके पर से 400 लीटर लाहण व 10 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया है। आरोपी तरसेम लाल (60) के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डीएसपी नयना देवी अनिल शर्मा को सूचना मिली कि घटेवाल स्थित खड्ड में अवैध रूप से शराब की भट्टी चलाई जा रही हैै। जिस पर डीएसपी ने टीम के साथ देर शाम को ही खड्ड में दबिश दी। यहां पर एक शख्स लाहण से शराब बनाने का कार्य कर रहा था। पुलिस को आता देख उसने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। छानबीन करने पर वहां पर 400 लीटर लाहण बरामद की गई। जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। लाहण से बनाई गई देसी दस लीटर कच्ची शराब को भी नष्ट कर दिया है। उल्लेखनीय है कि नयना देवी पुलिस ने लगातार पिछले पांच दिनों से शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा हुआ है। शराब की भट्टियों को नष्ट कर पुलिस ने माफिया की कमर ही तोड़ दी है।
विज्ञापन

डीएसपी नयना देवी अनिल शर्मा ने बताया कि शराब की भट्टी को नष्ट किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस अवैध शराब कारोबारियों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed