{"_id":"5c9fa4babdec22145544f124","slug":"111553966266-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवा की खेप के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली दवा की खेप के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली दवा की खेप के साथ एक गिरफ्तार
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। कोट पुलिस ने हिमाचल और पंजाब राज्य की सीमा पर पंजाब से नशे की गोलियां लेकर आ रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने नशे की गोलियों को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोट पुलिस के जवान हिमाचल व पंजाब राज्य की सीमा पर बने बैरियर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी बाइक पर सवार होकर पंजाब से हिमाचल की ओर आ रहा था। पुलिस जवानों ने उसे चेकिंग के लिए रोका। शाम करीब छह बजे जब वह बैरियर के पास पहुंचा तो उसकी तलाशी ली गई। उसने एक बैग लटकाया हुआ था। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसके अंदर पुलिस को दवा की गोलियां मिली। जब पुलिस ने जांच की तो वह प्रतिबंधित दवाइयां निकली। हालांकि उससे दवा को लाने व इसके कागजात के बारे में भी पूछा गया लेकिन वह कुछ नहीं बता पाया। इसके बाद पुलिस ने दवा की खेप को कब्जे में ले लिया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। प्रतिबंधित दवा ट्रामाजोल थी, जिसकी 420 गोलियां पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद की।
आरोपी की पहचान मुनीष कुमार पुत्र रणजीत सिंह, निवासी छेड़ा, कोलावाला टोबा के रूप में हुई है। गौरतलब है कि पंजाब राज्य से ही हिमाचल में नशा प्रवेश हो रहा है। नशे के कारोबारी भी पंजाब से सस्ते दामों में नशे की खेप लाकर हिमाचल के युवाओं को महंगे दामों में बेच रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हिमाचल व पंजाब राज्य की सीमा पर बने बैरियर से नशीली दवाइयों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।