{"_id":"5b7c288642c792465864387b","slug":"111534863494-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे का फरार आरोपी चालक पीओ सेल ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे का फरार आरोपी चालक पीओ सेल ने पकड़ा
Updated Tue, 21 Aug 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क हादसे का फरार आरोपी चालक पीओ सेल ने पकड़ा
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को घर से ही पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। सड़क हादसे में फरार चल रहे आरोपी ट्रक चालक को पीओ सेल बिलासपुर की टीम ने हमीरपुर स्थित उसके घर से दबोचा है। इसे आगामी कार्रवाई के लिए बरमाणा थाना के हवाले कर दिया गया है। बरमाणा पुलिस ने आरोपी चालक को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 10 जनवरी 2009 को राकेश कुमार निवासी देहरा जिला कांगड़ा ने नम्होल पुलिस चौकी में अपना ब्यान दर्ज करवाया था कि वह परमार बस का चालक है और बस शिमला से ज्वाली लेकर जा रहा था। जैसे ही बस लेकर ब्रह्मपुखर से कुछ आगे पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने तेज रफ्तारी में बस को चालक साइड से टक्कर मार दी। हालांकि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई लेकिन बस को खासा नुकसान हो गया था।
बस चालक ने नम्होल चौकी में मामला दर्ज करवाया। ट्रक चालक प्रीतम चंद पुत्र कालीदास हमीरपुर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस पर बरमाणा थाना में चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने ट्रायल के लिए मामला जेएमआईसी बिलासपुर कोर्ट पेश किया। कोर्ट से आरोपी को पेशी के लिए समन आने लगे लेकिन वह पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद कोर्ट ने एक मार्च 2018 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद पीओ सेल को मामला भेजा गया। पीओ सेल टीम ने भगौड़े की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
टीम को गुप्त सूचना मिली की भगौड़ा अपने गांव में ही छुपा हुआ है। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए पीओ सेल इंचार्ज के एचसी दौलतराम, रवि गौतम, राज कुमार निकले जिसके बाद उसे दबोच लिया। आगामी कार्रवाई के लिए उसे बरमाणा थाना के हवाले किया गया है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पीओ सेल टीम ने भगौड़ा पकड़ा है और उसे बरमाणा थाना के हवाले कर दिया गया है।
---------------
....सरोज।