{"_id":"5b71a13742c79230af11b618","slug":"111534173495-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान धंसने से भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के संयोजक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान धंसने से भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के संयोजक की मौत
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टाली-जकातखाना के गांव दगड़ाहन धौलाधार में भारी बरसात के कारण भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के संयोजक ठाकुर दास की मकान गिरने से मौत हो गई। इस हादसे में परिवार के दो और सदस्य भी घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब ठाकुर दास बेटे और पत्नी के साथ सो रहे थे। इस हादसे में ठाकुर दास 46 साल की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी श्रुति देवी 42 और बेटे गौरव 22 को चोटें आई हैं। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
वहीं मां और बेटे को घायल हालत में बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। बिलासपुर अस्पताल में उपचार लेने के बाद मां व बेटे को छुट्टी दे कर घर भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मृतक ठाकुर दास ने कुछ दिन पहले इस नए मकान का निर्माण किया था। उसे क्या पता था कि एक दिन वह इसी मकान के आगोश में हमेशा के लिए समा जाएगा। उक्त घटना रविवार रात सवा दो बजे की है। जब मृतक ठाकुर दास के पड़ोसी ने मकान गिरने का जोरदार धमाका सुना। जब उन्होंने बहार देखा तो मकान के पीछे की तरफ से भारी भरकम पत्थर व मलबा घर पर आ गिरा था। इस कारण पांच कमरों का नया रिहायशी मकान ध्वस्त हो गया है। मकान गिरने से करीब 10 लाख का नुकसान का अनुमान आंका गया है।
विज्ञापन
वहीं उपमंडल स्वारघाट के एसडीएम कार्यालय प्रशासन की तरफ से मृतक ठाकुर दास के परिवार को 10 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। जिला परिषद बिलासपुर के चेयरमैन अमरजीत सिंह बंगा, श्री नयना देवी के विधायक राम लाल ठाकुर और भाजपा के राज्य के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने घटना पर शोक प्रकट किया है।
--------------