{"_id":"5b1d5d8a4f1c1b614d8b5b3f","slug":"111528651146-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की चपेट में आने से युवक घायल
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)।
घुमारवीं बस स्टैंड पर दोपहर बाद सरकारी बस की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को घुमारवीं अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस वक्त पेश आया जब मतवाणा गांव का तिलकराज (50) बस स्टैंड पर खड़ा था। तभी सोलन डिपो की सरकारी बस राजगढ़-हमीरपुर बस की चपेट में आने से तिलकराज बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तिलकराज के पांव में गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोग उसे तुरंत घुमारवीं अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी हालत नाजुक होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन