{"_id":"5b0306d04f1c1b165e8b62ef","slug":"111526925008-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किर्गिस्थान में ठगी के आरोप में बिलासपुर का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किर्गिस्थान में ठगी के आरोप में बिलासपुर का युवक गिरफ्तार
Updated Mon, 21 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। विदेशों के सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में बिलासपुर निवासी युवक किर्गिस्थान में पकड़ा गया है। आरोपी देश के भोले भाले छात्रों को विदेश के सरकारी कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करता था। किर्गिस्थान पहुंच कर आरोपी छात्रों की एडमिशन ऐसे कॉलेजों में करवा देता था जिन्हें एमसीआई से मान्यता ही प्राप्त नहीं है।
बिलासपुर की छात्रा ने इस संबंध में किर्गिस्थान में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को हाउस रेस्ट (नजरबंद) कर दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बिलासपुर के पंजागाईं क्षेत्र से संबंध रखता है। बताया जा रहा है कि उक्त छात्रा को भी आरोप किर्गिस्थान में ठग चुका है। पुलिस ने आरोपी को पहले गिरफ्तार किया था जिसके बाद उसे नजरबंद कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने बिलासपुर में अपना कार्यालय खोल रखा है।