फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सेवानिवृत शिक्षक के खाते से उड़ाए 58 हजार

सेवानिवृत्त शिक्षक के खाते से उड़ाए 58 हजार

Tue, 17 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत शिक्षक के खाते से उड़ाए 58 हजार
फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)।
भराड़ी थाना के देहरा टांडा गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक का आधार नंबर, बैंक अकाउंट और एटीएम नंबर जानकर 58 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। शिकायतकर्ता को उस समय खुद से ठगी का पता चला जब अकाउंट से पैसे उड़ चुके थे। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला पुलिस के साइबर सेल ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ठगी का शिकार हुए संतोखा राम ने बताया कि वह शिक्षा विभाग से रिटायर हुए हैं। पीएनबी की हटवाड़ में शाखा उनका बैंक खाता है। शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। इसमें व्यक्ति ने कहा कि वह पीएनबी बैंक हटवाड़ से दीपक बोल रहा है। आपका बैंक अकाउंट और एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। इसे जारी रखने के लिए आप अपना आधार नंबर और एटीएम कार्ड का नंबर बताएं। इससे आपका अकाउंट भविष्य में सुचारू रूप से चलता रहेगा। संतोखा राम ने बताया कि जब फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह पीएनबी हटवाड़ से बोल रहा है तो उन्होंने उसे बैंक अकाउंट, आधार नंबर और एटीएम कार्ड का नंबर बता दिया। इसके दो मिनट के भीतर ही उनके अकाउंट से 59 हजार रुपये की राशि निकल गई। इसके बाद संतोखा राम ने इस बारे में बैंक में फोन किया तो पता चला कि दीपक नाम का कोई शख्स वहां काम ही नहीं करता है। ठगी का शिकार हुए संतोखा राम ने इसकी ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवा दी है। हैरानी इस बात की है कि पुलिस में शिकायत के बाद उक्त नंबर से फिर फोन आया कि उन्होंने इसकी शिकायत क्यों की। आरोपी ने आश्वासन दिया कि उनके पैसे खाते में जल्द जमा हो जाएंगे। जिला में इस तरह की ठगी का यह पहला मामला नहीं है। क्षेत्र में इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। मगर ठगी करने वाला यह गिरोह अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। ठगी का शिकार हुए संतोखा राम पहले ही बीमार हैं और उनका इलाज चंडीगढ़ से चला रहा है। ऐसे हालत में बैंक अकाउंट से रकम निकलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस के पास ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह की फर्जी कॉल करने वाले से किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed