{"_id":"599f1c644f1c1bbb448b47d1","slug":"111503599716-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या मामले का भगौड़ा लुधियाना से धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैर इरादतन हत्या मामले का भगौड़ा लुधियाना से धरा
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरठीं(बिलासपुर)।
तलाई पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को सूचना के आधार पर संधुआ कला लुधियाना से देर रात को पकड़ा है। उसे कोर्ट में पेश करने की औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। खबर की पुष्टि थाना प्रभारी तलाई कर्म सिंह ठाकुर ने की है।
जानकारी के अनुसार तलाई में वर्ष 2015 में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने लुधियाना निवासी बलदेव सिंह पुत्र निर्मल सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को हर जगह तलाश किया। मगर आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया। गत रोज पहले पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी संधुआं कला में रह रहा है। पुलिस ने गत रात्रि वहां छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को तलाई लेकर आ गई है। थाना प्रभारी तलाई कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 337 और 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।