{"_id":"5988b9734f1c1bdd558b4768","slug":"111502132595-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख की नशली दवाओं समेंत झोलाछाप गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस लाख की नशली दवाओं समेंत झोलाछाप गिरफ्तार
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीली दवाओं के धंधेबाजों का बहिष्कार करेंगे
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से छापामार कार्रवाई करके हाईवे किनारे अवैध रूप से अस्पताल चला रहे एक झोलाछाप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके मेडिकल शाप से करीब दस लाख रुपये की नशीली दवाइयां बरामद की हैं। वहीं, के मिस्ट एसोसिएशन ने नशीली दवाओं का धंधा करने वालों का बहिष्कार करने की घोषणा की है।
ज्ञात हो कि भोट थाना क्षेत्र के ग्राम मनकरा निवासी डा फिरासत हुसैन कोतवाली के ग्राम मुल्लाखेड़ा में हाईवे किनारे कई वर्षों एक अस्पताल व मेडिकल चलाता है। औषधि निरीक्षक अनुरोध कुमार की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर व अस्पताल में छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान पुलिस ने अस्पताल स्वामी झोलाछाप फिरासत हुसैन व उसके एक साथी को दबोच लिया था। पुलिस ने भारी मात्रा में नशे में प्रयोग होने वाले इंजेक्शन, टेवलेट, सीरप आदि बरामद कर लिए थे। पुलिस की मौजूदगी में स्वाथ्रू विभाग की टीम ने अस्पताल व मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया था।
कोतवाली प्रभारी सुनीलअहलावत ने बताया कि डीआई की तरफ से मेडिकल व अस्पताल स्वामी फिरासत के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करके गिरफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर से करीब पांच बोरे नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब दस लाख रुपये बताई गई है। वह करीब 15 वर्षों से नशा बेचने का कारोबार हाईवे किनारे खुलेआम कर रहा था। अवैध रूप से मेडिकल व अस्पताल चलाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। ग्राम मुल्लाखेड़ा समेत कई अन्य स्थानों पर भी नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा रहा।