फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मां के दुपट्टे से फंदे में झूला युवक, मौत

मां के दुपट्टे से फंदे में झूला युवक, मौत

Thu, 25 Apr 2019 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
मां के दुपट्टे से फंदे में झूला युवक, मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के रौड़ा-सेक्टर दो में 19 साल के एक युवक ने मां के दुपट्टे से फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रेम प्रसंग माना जा रहा है लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज कर परिजनों व पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सौरभ (19) पुत्र राज कुमार ने अपने रौड़ा सेक्टर-दो स्थित मकान में अपने कमरे की छत में मां के दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। युवक ने फंदा मां के दुपट्टे के साथ लगाया था। परिजनों को इस बात का पता तब चला जब वह अपने बेटे को कमरे में उठाने के लिए गए, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। जब काफी समय के बाद भी उसने दरवाजा खोला तो परिजनों से इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। इसके बाद दरवाजा खोल कर देखा तो सौरभ मां के दुपट्टे से छत से लटका हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद शहरी चौकी से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed