फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में घनी धुंध के चलते पलटा ट्रक

बिलासपुर में घनी धुंध के चलते पलटा ट्रक

Thu, 17 Jan 2019 10:30 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में घनी धुंध के चलते पलटा ट्रक
बिलासपुर। शहर के 10 किलोमीटर के दायरे में तीन सड़क हादसे हो गए। वीरवार सुबह एक ट्रक पशुपालन अस्पताल के पास गहरी धुंध के चलते पलट गया। वहीं चेतना चौक पर कार और जीप में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे एक राहगीर घायल हो गया। उधर, सुंगल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे एक कार सवार घायल हो गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह 10 बजे पशुपालन अस्पताल सड़क पर एक ट्रक चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। सुबह के समय घनी धुंध होने के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक शहर के मार्ग पर जा रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर नीचे हाईवे पर जा गिरा। ट्रक (एचपी24-डी 4377) के पलटने से लगभग 15 मिनट तक हाईवे पर जाम लगा रहा। ट्रक चालक राजेश कुमार पुत्र नारायण दास निवासी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा चेतना चौक के पास हुआ। यहां पर कार और जीप में टक्कर हो गई। पैदल जा रहे अधिवक्ता को चोटें आई हैं। हादसे में कार को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि चेतना चौक पर जीप (एचपी69-4871) और कार (एचपी24बी-5856) की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर की चपेट में अधिवक्ता धर्म सिंह कटवाल आ गए। जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सुंगल के पास एक कार बुधवार देर रात अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार सवार को चोटें आई हैं।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को क्रेन के माध्यम से सड़क से हटा दिया है। मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed