{"_id":"5bec59c3bdec2204de741569","slug":"101542216131-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली और पानी काटने के आदेश किए जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली और पानी काटने के आदेश किए जारी
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
electricity wire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभम राही
बिलासपुर। टीसीपी के दायरे में आने वाले बिलासपुर के 10 घरों का हुक्का-पानी विभाग बंद करने का जा रहा है। टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग के नियमों की उल्लंघना करने पर विभाग ने इन घरों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग का कहना है कि यह 10 घर टीसीपी के नियमों के अनुसार नहीं थे, किन्हीं घरों में हवा पानी के लिए स्थान नहीं है तो किन्हीं घरों में रास्ते के लिए कोई स्थान नहीं बचा है। इन सभी निरीक्षण के बाद विभाग ने इन घरों पर कार्रवाई है।
विभाग ने विद्युत और आईपीएच विभाग को लिखित रूप से इन घरों की सूची दे दी है और जल्द ही इन घरों के बिजली पानी काटने के बाद तुरंत इसकी सूचना टीसीपी को दिए जाने की मांग की है। इस खबर की पुष्टि टाऊन एंड कंट्री प्लानर निशा कपूर ने की।
उन्होंने बताया कि विभाग समय-समय पर टीसीपी के दायरे में आने वाले स्थानों का निरीक्षण करता रहता है। विभाग सभी घरों के निरीक्षण के बाद ही एनओसी जारी करता है। बिना एनओसी के यदि कोई घर का निर्माण या फिर अन्य कार्य करता है तो उनके खिलाफ विभाग मौके पर ही कार्रवाई कर देता है।
विज्ञापन
इनसेट...
इन स्थानों में कटेंगे बिजली-पानी
बिलासपुर के बामटा और लखनपुर के 10 घरों के बिजली पानी काटे जाएंगे। विद्युत विभाग और आईपीएच को आदेश जारी होने पर जल्द ही इन घरों का हवा-पानी बंद कर दिया जाएगा। जब तक यह घर टीसीपी के नियमों के अनुसार कार्य नहीं करते हैं तब तब इन घरों को विभाग की एनओसी नहीं दी जाएगी।
--
टीसीपी से आए हैं नोटिस
टीसीपी की ओर से नोटिस आए हुए हैं। नियमों की उल्लंघना करने पर पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
-पुनीत शर्मा, एसडीओ, सदर आईपीएच बिलासपुर