फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   रजिलेंस ने लिया रिकार्ड कब्जे में,वन विभाग में हड़कंप

रजिलेंस ने लिया रिकार्ड कब्जे में,वन विभाग में हड़कंप

Tue, 06 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
रजिलेंस ने लिया रिकार्ड कब्जे में,वन विभाग में हड़कंप
आला अफसरों तक पहुंच सकती है जांच की आंच
विज्ञापन

खैर कटान मामला : विजिलेंस ने रिकॉर्ड लिया कब्जे में, वन विभाग में हड़कंप
हाई प्रोफाइल मामले में कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं
रितेश गुलेरिया
बिलासपुर।
श्री नयना देवी रेंज में हुए अवैध खैर कटान के मामले में विजिलेंस ने वन विभाग के रिकॉर्ड को कब्जे में ले लिया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मामले में जांच की आंच अब बड़े अधिकारियों पर पहुंचना तय है। हालांकि छोटे कर्मचारियों और अधिकारियों पर पहले ही विजिलेंस शिकंजा कस चुकी है।
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने श्री नयना देवी रेंज में खैर के 25 हजार पेड़ कटान के मामले का खुलासा किया था। इसके बाद 26 फरवरी को विजिलेंस से इस मामले में पहली एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद सोमवार को फिर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने वन विभाग के कार्यालय से पूरा रिकार्ड कब्जे में लिया है। इधर, मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण विजिलेंस का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इधर, वन विभाग के अरण्यपाल अजीत ठाकुर का कहना है कि वह अभी बाहर हैं। अभी इस मामले में कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन


स्वाहण से शुरू हुआ था कटान का सिलसिला
वन विभाग से सूत्रों की मानें तो स्वारघाट के स्वाहण ने अवैध खैर कटान का सिलसिला शुरू हुआ था। यहां वन विभाग ने 2013-14, 2014-15 और 16 में निजी भूमि से खैर कटान को मंजूरी दी थी। पहले निजी भूमि से पेड़ कटान की मंजूरी दी। इसके बाद बकाया पेड़ों को काटने की मंजूरी दी है। लेकिन उससे बाद वन विभाग ने सूखे पेड़ों को काटने की मंजूरी दी। बड़ा सवाल है कि जब कटान पहले हो चुका था तो सूखे पेड़ बाद में कहां से आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed