फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime news bilaspurcrime news bilaspur

Bilaspur News: अपराध डायरी

Tue, 29 Apr 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime news bilaspurcrime news bilaspur
भवन निर्माण सामग्री लेकर जा रहे टिपर को रोककर दीं धमकियां
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर थाना के तहत गलेड़ा गांव में दो व्यक्तियों ने निर्माण सामग्री लेकर जा रहे एक टिपर को रोका और जान से मारने की धमकियां दीं। मामले की शिकायत थाना में दी गई है। शिकायत में सुरेश कुमार निवासी गांव गलेड़ा डाकघर चांदपुर जिला बिलासपुर ने बताया है कि ग्राम पंचायत चांदपुर के गांव गलेड़ा में जब भवन निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था तो दो व्यक्तियों ने टिपर को रोका और वापस ले जाने का कहा। जान से मारने की धमकियां देने लगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।


बड़े भाई पर लगाया मारपीट का आरोप
बिलासपुर। तलाई थाना के तहत डूहक गांव के एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। भाई के परिजनों पर मारपीट के दौरान साथ देने का भी आरोप है। शिकायत में रतन लाल निवासी गांव डूहक डाकघर सुन्हाणी तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने बताया है कि बड़े भाई ने उसके मकान के साथ अपने नए मकान का कार्य लगाया है। मकान का छजा उसके कब्जे वाली जमीन की तरफ बढ़ा रखा है। जब छजा पीछे रखने के बारे में कहा तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडे से मारपीट की। मारपीट करने के दौरान बड़े भाई की पत्नी और सास ने इसके हाथ पकड़ रखे थे। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed