फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

आम लोगों के पुलिस थानों में दो घंटे में निपटेंगे काम

Fri, 08 Oct 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
आम लोगों के पुलिस थानों में दो घंटे में निपटेंगे काम
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर रहेगी नजर, संदिग्ध गतिविधियां पर होगी कार्रवाई
जिला पुलिस कप्तान ने दिए आवश्यक निर्देश
नशे से युवाओं को बचाना प्राथमिकता : राणा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस ने पुलिस थानों में अपने विभिन्न कामों के लिए दिन भर परेशान रहने वाले लोगों को राहत दी है। अब पुलिस थाना और चौकी में छोटे-मोटे काम लेकर आने वाले लोगों प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा। दो श्रेणी आरोपी और संदिग्ध को छोड़कर अन्य कोई भी व्यक्ति किसी काम से पुलिस थाना आएगा तो उसका काम दो घंटे के भीतर पूरा होगा। इस बाबत सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला कप्तान साजू राम राणा ने अब किसी भी थाना में लोगों को अपने काम करवाने के लिए दिनभर इंतजार नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे से बचाना पुलिस की प्राथमिकता में है। इसमें अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। एसपी ने कहा कि जिले के सभी धार्मिक स्थलों पर हो रही संदिग्ध और अमान्य गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। थाना प्रभारियों को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी भी धार्मिक स्थल पर कोई गैरकानूनी गतिविधि न हो। अगर किसी भी धार्मिक स्थल पर संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि पाई जाती है तो प्रबंधन से संबंधित लोगों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि एक साल से लंबित मामलों के निपटारे की हिदायत भी थाना प्रभारियों को दी गई है। महिलाओं के खिलाफ अपराध, नश तस्करी और सड़क दुर्घटना, इन तीन बिंदुओं फोकस कर विशेष कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। साफ किया गया है कि इन पर प्राथमिकता के आधार पर काम और कार्रवाई सुनिश्चित हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी पुलिस गंभीरता से कार्य कर रही है।
विज्ञापन

0
इनसेट
पुलिस नहीं वसूलेगी नकद जुर्माना
एसपी ने कहा कि अब जिले की सड़कों पर पुलिस चालान या अन्य कानूनी कार्रवाई में जुर्माने वसूली नकद नहीं करेगी। हर कार्रवाई में होने वाले जुर्माने को गूगल पे, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से ही भुगतान सुनिश्चित करना होगा। ऑनलाइन सुविधा न होने पर थाना या कोर्ट में जुर्माना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
स्वारघाट में दो क्रेन रहेंगी उपलब्ध
स्वारघाट एनएच पर आये दिन गाड़ियों के खराब होने से जाम लगा रहता है। खराब गाड़ियों को सड़क से हटाने के लिए मौके पर तत्काल क्रेन की कोई सुविधा नहीं है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान के लिए पुलिस कांट्रेक्ट के आधार पर दो क्रेन लेकर एनएच पर तैनात करेगी। ताकि कोई भी गाड़ी खराब होने पर उसे तत्काल रोड से हटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed