{"_id":"5ff4a2a28ebc3e32e764ed14","slug":"crime-bilaspur-news-sml3568176141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में रात को तोड़े जा रहे वोल्वो बसों के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में रात को तोड़े जा रहे वोल्वो बसों के शीशे
विज्ञापन
बिलासपुर। पिछले कुछ दिन से बिलासपुर जिले के नौणी से लेकर कोठीपुरा तक के क्षेत्र में रात के समय दिल्ली से मनाली आने वाली वोल्वो बसों के शीशों को पत्थर मारकर तोड़ा जा रहा है।
सोमवार रात को लियो वोल्वो बस कंपनी और कैब इंडिया बस कंपनी के शीशों को तोड़ा गया है। बस के चालकों का कहना है कि उन्होंने किसी तरह से बसें भगाकर सवारियों की जान बचाई। हालांकि इस बारे में यह पता नहीं चल पाया है कि ऐसी घटना को अंजाम देने वाले कौन हैं और किसलिए यह सब किया जा रहा है। लेकिन रात के समय बसों में सफर करना खतरे से खाली नहीं रहा है। मंगलवार को इस सारे मसले को लेकर मनाली सुपर लग्जरी ओनर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष लाजवंती शर्मा ने बिलासपुर के एसपी दिवाकर शर्मा से भेंट की और उन्हें सारी घटना की जानकारी दी। लाजवंती शर्मा ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। लाजवंती शर्मा ने बताया कि करोड़ों की लागत से पर्यटकों को सुविधा देने के लिए एसोसिएशन के सदस्यों ने बसें चलाई हैं। इस तरह से अगर बसों पर पथराव होगा तो यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पत्थर यात्री को भी लग सकते थे। अगर गलती से कहीं पत्थर किसी चालक को लग जाए तो बहुत बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाओं की जांच होनी चाहिए और सवारियों की सुरक्षा का प्रबंध किया जाना चाहिए।
एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने इस सारे मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंपी है। मामले की बारीकी से छानबीन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
बाक्स
मामले की छानबीन की जा रही है और जैसे ही कुछ पता चलता है कार्रवाई की जाएगी।
अमित कुमार, एडिशनल एसपी बिलासपुर