फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

दुकानदार के बेटे ने ग्राहक के सिर पर लोहे की रॉड से किया वार

Tue, 01 Dec 2020 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
crime
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत दधोल चौक पर मिठाई की दुकान पर मामूली कहासुनी को लेकर दुकानदार के बेटे ने लोहे की रॉड से ग्राहक के सिर पर वार कर दिया। घायल युवक के सिर पर करीब 15 टांके लगे हैं। युवक की शिकायत पर पुलिस ने दुकानदार, उसके बेटे और एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बाड़ी गांव के सुदर्शन सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह घर जा रहा था। दधोल चौक पर एक मिठाई की दुकान खुली देखी। दुकान पर मिठाई लेने के लिए गया। सुदर्शन ने बताया कि दुकान के मालिक ने 250 रुपये लड्डुओं का रेट बताया। उसने पूछा कि इतना दाम तो कहीं नहीं है। इस पर दुकानदार ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। दुकानदार को गाली-गलौज नहीं करने को कहा तो उसने डंडे से हमला कर दिया। इतने में दुकानदार का बेटा व एक अन्य युवक वहां आ गए। दुकानदार के बेटे ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया। मौके से भागकर स्थानीय पंचायत के उपप्रधान को सारी बात बताई। दुकान का मालिक, उसका बेटा और अन्य युवक दुकान बंद करके मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed