फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

गाहर पंचायत प्रधान से कार्यालय में की हाथापाई

Wed, 23 Sep 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
crime
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत आने वाली गाहर पंचायत के प्रधान के साथ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पंचायत कार्यालय में हाथापाई की। प्रधान के गले में अंगूठा देने का प्रयास करने का प्रयास भी किया। प्रधान ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। प्रधान कुलतार सिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपने कार्यालय में मौजूद था। तभी ओमप्रकाश पंचायत में आया और जोर जोर से गालियां निकालने लगा। प्रधान के मुताबिक उक्त व्यक्ति को कुछ समय पहले पंचायत की ओर से जुर्माना लगाया गया था। उक्त व्यक्ति ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। वहीं उनके गले में अंगूठा देने का प्रयास भी किया, जिससे उन्हें खरोंचे आई हैं। प्रधान ने बताया कि कुछ समय पहले जरोडा गांव के लोगों ने दधोल जरोड़ा, केट, खसवीं सड़क को खुलवाने के लिए उक्त व्यक्ति के खिलाफ पंचायत में शिकायत दी थी। मामले में पंचायत ने निष्पक्ष फैसला किया था व करीब 20 सालों से बंद की गई सड़क को खुलवाया था। ओमप्रकाश पर दो रुपये जुर्माना भी लगाया गया था लेकिन उक्त व्यक्ति ने इस मामले की खैर रखते हुए जानबूझ कर उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। प्रधान के मुताबिक ओमप्रकाश की मां ने भी ओमप्रकाश के खिलाफ पंचायत में एक शिकायत दर्ज करवाई है, जिसकी जांच चल रही है। ओमप्रकाश ने प्रधान को कहा कि उसकी मां की शिकायत पर क्यों अमल किया जा रहा है। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि प्रधान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed