{"_id":"5e7e25388ebc3e6f960d318c","slug":"crime-bilaspur-news-sml3288265180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर दो केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर दो केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाने के तहत नम्होल और बैरी में पुलिस ने धारा-144 के उल्लंघन पर दो मामले दर्ज किए हैं। इसमें एक 3 युवकों के खिलाफ एक बाइक पर बिना हेलमेट घूमते हुए हुड़दंग मचाने का है। वहीं दूसरा मामला एचपी एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज हुआ है।
बरमाणा थाना प्रभारी विरोचन नेगी ने बताया कि जब वो उनकी टीम के साथ वीरवार रात को बैरी की तरफ गश्त पर थे तब उन्होंने पाया कि एक व्यक्ति की गाड़ी शराब की दुकान के बाहर खड़ी है। जब उन्होंने उनकी तलाशी ली तो इसमें तीन पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एचपी एक्साइज एक्ट और धारा-144 की अवहेलना पर केस दर्ज कर लिया है।
वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरे मामले में नम्होल चौक पर तीन युवक एक ही बाइक पर बिना हेलमेट घूम रहे थे। ये युवक क्षेत्र में हुड़दंग बाजी कर रहे थे। पुलिस ने गश्त के दौरान इन युवकों द्वारा धारा 144 का उल्लंघन करना पाया। इस पर बरमाणा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।