फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

बिना कारण गाड़ी में सड़क पर घूम रहे तीन युवकों पर केस दर्ज

Fri, 27 Mar 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
crime
भराड़ी(बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी की टीम ने गश्त के दौरान तरघेल की तरफ रात को गाड़ी में बैठे तीन युवकों के खिलाफ धारा-144 की अवहेलना का मामला दर्ज किया है। पुलिस की ओर से आगे की करवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गश्त के दौरान तरघेल में एक कार सड़क पर देखी। कार चालक को रोकने का इशारा किया। कार को चालक विशाल निवासी हमीरपुर चला रहा था। कार में अक्षय कुमार जिला कांगड़ा और राहुल ठाकुर जिला हमीरपुर बैठे थे। पुलिस ने जब चालक से गाड़ी के कागजात मांगे तो वो इन्हें नहीं दे पाए। पूछताछ से पता चला कि तीनों लड़के बिना किसी कारण के क्षेत्र में घूम रहे थे। जबकि पूरे भारतवर्ष में कोरोना वायरस फैला हुआ है जिस कारण राज्य में पूर्णता बंद (लॉकडाउन) है तथा धारा 144 सीआरपीसी लागू है।
विज्ञापन

डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि उपरोक्त तीनों लड़कों के खिलाफ पुलिस थाना भराड़ी में आईपीसी की धारा 188, 34 और एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed