फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

चार लाख की चोरी का आरोपी मंडी से गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की सीटी चौकी टीम ने 12 मार्च को बिलासपुर की सब्जी मंडी में खड़ी कार से चोरी हुए चार लाख रुपये की राशि के साथ चोर को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने कार के चालक को पहले से ही हिरासत में ले रखा था। कार चालक और चोर दोनों रिश्ते में भाई लगते हैं और दोनों ने मिली भगत से ही इस चोरी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 12 मार्च को रोपड़ के जितेंद्र कुमार ने बिलासपुर सिटी चौकी में केस दर्ज करवाया था कि बिलासपुर सब्जी मंडी में उसने कार खड़ी की थी। उसकी कार में लगभग 4 लाख रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन

उन्होंने शिकायत में लिखवाया था कि कार से चार लाख रुपये चोरी हो गया था। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया था। सीटी चौकी प्रभारी एएसआई चमन की अगुवाई में राजेंद्र कुमार, मनीष ने इस मामले की छानबीन की। पुलिस ने कार चालक रोपड़ निवासी सितार अली को अपनी हिरासत में ले लिया था। वहीं उसने छानबीन के दौरान पुलिस को चोरी के बारे में बताया। पुलिस ने जानकारी के आधार पर मंडी के कनैड गांव में आरोपी नूर माही के घर पर छापामारी की जहां इस दौरान आरोपी के परिवार ने माना कि वो उसे पुलिस के हवाले कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार को आरोपी के परिवार वालों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की राशि भी बरामद कर ली है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि कार चालक और दूसरा आरोपी दोनों मामा और बुआ के बेटे हैं। दोनों ने योजनानुसार इस चोरी को अंजाम दिया था। बताया कि पुलिस ने बड़ी सतर्कता से इस चोरी को सुलझा दिया है और दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।
..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed