फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

जिले में चलाया जाएगा चिट्टा नशा विरोधी अभियान: समिति

Fri, 13 Mar 2020 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर। नगर सुधार समिति ने जिला बिलासपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चिट्टा नामक नशा विरोधी मुहिम चलाने का फैसला लिया है। समिति के प्रेस सचिव तनुज सोनी ने बताया कि समिति की ओर से पूरे जिले में नगर परिषद और नगर पंचायतों में चिट्टा विरोधी मुहिम चलाई जताएगी ताकि चिट्टा नशे को जड़ से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही श्री नयना देवी जी, झंडूता, घुमारवीं और तलाई नगर पंचायत/नगर परिषदों में समिति की ओर से नशा विरोधी विंग का गठन किया जाएगा तथा नशा बेचने वालों और नशा खरीदने वालों की सूची तैयार करके पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर नशेड़ियों और चिट्टा खरीद फरोख्त करने वालों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन

समिति ने सभी आम लोगों से अपील की है कि वो इस चिट्टा नशा विरोधी अभियान में पुलिस और नगर सुधार समिति का सहयोग करें। समिति ने सभी बच्चों के अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि अगर आपको कोई ऐसा नशा बेचने वाला संदिग्ध व्यक्ति आपके इलाके में मिले तो संस्था को तुरंत इस नंबर 85805-92516 पर सूचित करें। आपकी दी गई सूचना को गुप्त रखा जाएगा। ऐसा करके आप सभी पुण्य के भागी बन जाएंगे तथा युवा पीढ़ी को इस चिट्टा नशा रूपी दलदल में फंसने से रोकने में भी अहम भूमिका निभाएंगे। तनुज सोनी ने बताया कि शीघ्र ही संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार तथा सभी पदाधिकारी बिलासपुर जिला की सभी पंचायतों व नगर परिषदों तथा आसपास के क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस नशा विरोधी मुहिम को और तेज करेंगे ताकि युवा पीढ़ी को इस चिट्टा नशा के मकड़जाल से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed