फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

पंचायत कार्यालय से लैपटॉप, एलईडी, प्रिंटर और हीटर चुराए

Sat, 07 Mar 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
खरकड़ी में चोरों द्वारा तोड़ा गया पंचायत घर का ताला। - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के तहत आने वाली ग्राम पंचायत खरकड़ी के कार्यालय में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो प्रिंटर, एक लैपटॉप, एलईडी कंप्यूटर और पिल्लर हीटर पर हाथ साफ कर लिया है। वहीं पंचायत रिकॉर्ड की चार से पांच फाइलें भी मौके पर से गायब बताई जा रही हैं। जबकि पंचायत का पूरा का पूरा रिकॉर्ड भी बिखरा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

चोरों ने कार्यालय की अलमारी को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन ताला न टूटने की वजह से इस काम को चोर अंजाम नहीं दे पाए। पंचायत सचिव और प्रधान ने चोरी की सूचना पुलिस चौकी नयना देवी में दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस संबंध में पंचायत सचिव जसबीर कौर के ब्यान के आधार पर पुलिस थाना कोट में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी पंचायत में दो साल पहले भी चोरी हो चुकी है। उस वक्त भी पंचायत का रिकॉर्ड चोरी हुआ था। वहीं अब दो साल बाद फिर से चोरी होना अपने आप में कई सवाल भी खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चोरी की घटना शुक्रवार रात को हुई है जिसकी सूचना पंचायत कार्यालय की तरफ से जा रहे किसी ग्रामीण ने पंचायत प्रधान और सचिव को दी। अज्ञात चोरों ने लोहे की रॉड के साथ पंचायत कार्यालय के कुंडे को ताले सहित उखाड़ा और कार्यालय में प्रवेश किया है। अज्ञात चोर कार्यालय के अंदर रखे दो प्रिंटर, एक लैपटॉप, एक एलईडी कंप्यूटर और एक हीटर को चुरा ले गए।
वहीं अज्ञात चोर कार्यालय के अंदर टेबल पर रखी चार से पांच फाइलों को भी ले गए और बाकि रिकॉर्ड को भी बिखेर दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि कुछ रिकॉर्ड को फाड़ भी दिया गया है। पुलिस को मौके पर टेबल पर एक टेढ़ी लोहे की रॉड बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले भी पंचायत कार्यालय में चोरी हो चुकी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी श्री नयना देवी संजय शर्मा ने बताया कि पंचायत सचिव की शिकायत पर पुलिस थाना कोट में चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed