फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

जहरीले पदार्थ के सेवन से नाबालिग की मौत

Sat, 01 Feb 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई थाने के तहत गैहरा गांव की नाबालिग ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे अस्पताल पहुंचाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। वहीं नाबालिग के आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तलाई पुलिस थाने के अंतर्गत गांव गैहरा की 16 वर्षीय नाबालिग का किसी जहरीली दवाई का सेवन करने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका संस्कृत कॉलेज की छात्रा थी। नाबालिग के माता-पिता ने बताया कि अपने घर में रात को किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। जब उसकी तबीयत खराब होने लगी तो परिजन उसे सिविल अस्पताल बड़सर ले गए। उसकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए चिकित्सकों ने टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस सुचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर मृत्यु के कारणों की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

इधर घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि जहरीले पदार्थ के कारण नाबालिग की मौत हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed