{"_id":"5e346f618ebc3e4aed35763d","slug":"crime-bilaspur-news-sml3228294110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने दी सास को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू ने दी सास को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले कोटधार क्षेत्र के गांव ढ़ोलग की एक महिला ने अपनी बहू पर गालीगलौज के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सास की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार तलाई पुलिस थाने में आकर महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि वह अपनी बड़ी बेटी के घर गई हुई थी। जब वह वापस अपने घर आ रही थी तो घर के बाहर मुझे अपनी बहू मिली तो उसने कहाकि कहां जा रही हो और यहां क्यों आई हो। जहां से आई है वहीं चली जाओ। जब मैने कहा कि यह घर मेरा भी है तो वह मुझे गालीगलौज करने लगी और मेरे साथ धक्का मुक्की करने लगी। जब मैने इस का विरोध किया तो उसने मुझे जान से मारने की भी धमकी दे डाली। महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर भादंसं की धारा 341, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
उधर डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तलाई पुलिस थाने में क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बहू पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने साफ किया कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।