{"_id":"5e346d3f8ebc3e4b1b5cd177","slug":"crime-bilaspur-news-sml3228283166","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाई सेवा सहकारी सभा के पूर्व सचिव पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाई सेवा सहकारी सभा के पूर्व सचिव पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। दी तलाई सेवा सहकारी सभा के गोलमाल मामले में पुलिस जांच में नया पहलु सामने आया है जिसमें इस गोलमाल के मुख्य आरोपी सभा सचिव और उसकी बेटी के सभा के खाते से करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। पुलिस सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी छानबीन कर रही है ताकि सभा में हुए गोलमाल की तह तक पहुंचा जा सके।
उल्लेखनीय है कि पुलिस सहकारी सभा में हुए गोलमाल की जांच में जुटी है। वहीं 33 करोड़ से शुरू हुआ गोलमाल साल 2019-20 के ब्याज के साथ 38 करोड़ तक पहुंच गया है। बिलासपुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस मामले की जांच में जुटे हैं।
मामले की जांच के दौरान नया पहलु सामने आया है जिसमें पता चला है कि सभा के पूर्व सचिव और उसकी बेटी के नाम पर भी सभा में खाता था। इन दोनों खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। पूर्व सभा सचिव राजेश के खाते से अभी तक 7 करोड़ के लगभग लेन देन हुआ है। वहीं उसकी बेटी के खाते से 11 करोड़ का लेनदेन हुआ है लेकिन अभी उक्त दोनों खातों में शून्य रुपये हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागमल ठाकुर ने कहा कि गोलमाल के आरोपियों की चार्जशीट न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन मामले के अन्य पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी है जिसमें जांच के दौरान कई अहम बातें पुलिस के सामने आ रही हैं जिनके जरिए गोलमाल की जड़ तक पहुंचा जा सके। वहीं उन्होंने बताया कि उक्त दोनों खातों में रोजाना लाखों रुपये जमा होते थे लेकिन गोलमाल किया हुआ पैसा कहां गया इसकी जांच पुलिस कर रही है।
भागमल ठाकुर ने बताया कि कुछ माह पहले तलाई में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने वाले युवक के केस में सभा सचिव की संलिप्तता पाई जा रही थी। सभा सचिव ने मृतक युवक सहित कई अन्य से हमीरपुर और ऊना जिले के एक सहकारी बैंक से ऋण बनवाकर उन्हें झांसा देकर पैसा खुद ले लिया था। इसके चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी जिसके लिए सभा सचिव पर भादंसं की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी के तहत सभा सचिव को न्यायालय से तीन दिन का रिमांड मिला है जिसमें पुलिस सभा सचिव से उक्त संबंध में पूछताछ कर रही है।