फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crime

क्लिंकर की 200 गाड़ियों की जगह अब सिर्फ हो रही 50 गाड़ियों की मांग

Mon, 20 Jan 2020 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Crime
बरमाणा(बिलासपुर)। सीमेंट फैक्टरी एसीसी में सिविल सप्लाई सीमेंट ढुलाई भाड़ा रेट बढ़ाना तो दूर उल्टा आधी सिविल सप्लाई ढुलाई का कार्य भी जाने की कगार पर है। सिविल सप्लाई और ढुलाई का भाड़ा बड़े हुए डीजल के मुताबिक दिलवाने में बीडीटीएस प्रधान नाकाम रहे हैं। सभा के प्रधान की नाकामी के चलते लंबे दूरी वाले स्टेशनों का कार्य भी किसी अन्य के साथ समझौता हो जाने से ऑपरेटरों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

बीडीटीएस बरमाणा के पूर्व प्रधान एवं कार्यकारिणी सदस्य रमेश ठाकुर, पूर्व महासचिव कुलदीप गौतम, चंदू राम ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, पवन कौशल, विनय वर्मा, कमल किशोर ने कहा है कि सभा के साथ एसीसी प्रबंधन समझौते के मुताबिक पंजाब और अन्य दूरी के स्टेशनों की मांग बढ़ाई जानी थी तभी सभा के ऑपरेटरों ने मल्टी एक्सल गाड़ियां डाली थीं। इन्होंने कहा कि लंबी दूरी के सीमेंट डंप को भेजे जाने वाली एसीसी से गाड़ियों की मांग कम हुई है। लुधियाना की पूर्व में 50 गाड़ियां प्रतिदिन मांग में रहती थीं जो कि अब घटकर 24 के करीब रह गई हैं। इसी प्रकार पंचकूला, अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर इत्यादि पंजाब के डंपो की मांग प्रतिदिन घट रही है। माल ढुलाई के लिए लंबे स्टेशनों की मांग कम होने के कारण 5 से 6 दिन इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसीसी प्रबंधन ज्यादातर सीमेंट आनंदपुर, खानपुर को इत्यादि स्टेशनों को भेज रही है। यही नहीं पंजाब का खन्ना सीमेंट डंप भी बंद कर दिया है। क्लिंकर की पहले 150 से 200 के करीब गाड़ियों की मांग प्रतिदिन रहती थी लेकिन अब 40 से 50 गाड़ियों की मांग हो रही है। वहीं गाड़ियों से सीमेंट अनलोडिंग़ के समय डाला भी 11 प्रति मीट्रिक टन की बजाए 25 मीट्रिक टन लिया जा रहा है जोकि एसीसी प्रबंधन के साथ सभा समझौते के भी खिलाफ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीटीएस के पूर्व पदाधिकारियों ने सभा के ट्रक ऑपरेटरों से अपील की है कि 22 जनवरी को होने वाले साधारण अधिवेशन में सभी हिस्सा लें ताकि उपरोक्त सभी समस्याओं के लिए आवाज उठाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed