फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crime

अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन हुआ लाचार

Mon, 23 Dec 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Crime
अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार बैठे लोनिवि के कर्मचारी। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। सोमवार को अवैध कब्जों पर होने वाली कार्रवाई पर राजनीतिक दबाव इस कद हाबी रहा कि प्रशासन हाईकोर्ट के आदेशों का भी पालन नहीं कर पाया। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश के बाद कब्जे हटाने की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया था लेकिन इससे पहले सरकारी अमला कार्रवाई के लिए निकलता एक बार फिर से राजनीतिक दबाव हाबी हो गया जिस कारण प्रशासन अपनी कोई भी कार्रवाई दिन भर नहीं कर पाया। हालांकि रविवार देर शाम तक भी कई लोगों को प्रशासन के अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुंच कर कब्जे खाली करने के नोटिस थमाए थे।
विज्ञापन

ऐसे में अब जिला प्रशासन के सामने आगे कुंआ पीछे खाई वाले हालत बने हुए हैं क्योंकि अगर कब्जों को नहीं हटाया गया तो हाईकोर्ट आदेश न मानने और उनकी अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई कर सकता है। वहीं कोर्ट के आदेश माने तो राजनीतिक आकाओं की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि सोमवार सुबह ही सरकारी अमला कार्रवाई के लिए निकल ही रहा था कि इसी दौरान मामले को एक बार फिर से सरकार के समक्ष रखा गया लेकिन बताया जा रहा है कि दोपहर तक सरकार की ओर से कोई खास जवाब नहीं आया। ऐसे में जिला प्रशासन के अधिकारियों के सामने संकट खड़ा हुआ है कि अब करें तो क्या करें?
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता लगातार प्रशासन पर दबाव बनाए हुए हैं कि उक्त कार्रवाई न की जाए। जबकि हाईकोर्ट ने सख्त आदेश दिए हैं कि हर हाल में कब्जों को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed