फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

बामटा में 27.05 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर। बिलासपुर की एसआईयू की टीम ने कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में बामटा चौक पर एक युवक से चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चिट्टे के साथ युवक को भी हिरासत में ले लिया है। वहीं थाना सदर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिलासपुर एसआईयू की टीम रविवार दिन को करीब 12 बजे बामटा की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस बामटा चौक पर रुकी तो वहां सड़क किनारे खड़ा युवक पुलिस को देख कर घबरा गया। पुलिस को देखते ही युवक तेज गति से घाघस की तरफ चलने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। जब युवक की जेब की तलाशी ली गई तो उसमें से एक लिफाफा मिला जिसमें चिट्टा था। पुलिस ने आसपास के लोगों को गवाह बनाकर युवक की जेब से चिट्टा निकाला। चिट्टे का वजन करने पर उसकी मात्रा 27.05 ग्राम पाई गई।
विज्ञापन

पुलिस ने चिट्टे के साथ आरोपी को हिरासत में लेकर थाना सदर मेें एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान जामली के बलवंत कुमार उर्फ बिट्टू के रूप में की गई है। बिलासपुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागमल ठाकुर ने बताया कि चिट्टा माफिया आयेदिन जिले के युवाओं और बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं। कहा कि एसपी साक्षी वर्मा के निर्देशानुसार बिलासपुर को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस के जवान अलग-अलग टीमों में बंटकर नशा माफिया पर शिकंजा कस रहे हैं। नशा माफिया के खिलाफ पुलिस जवानों की कार्रवाई सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के बच्चों को चिट्टा माफिया से बचाने के लिए लोगों को भी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर सकें। कहा कि जिला पुलिस के जवान जिस तरह नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं वो विभाग के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बामटा से पुलिस ने चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed