फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

अब दो पहिया वाहन की दोनों सवारियों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी

Sat, 07 Dec 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर कॉलेज चौक पर डबल हेलमेट का चालान काटते पुलिस कर्मी। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सड़क हादसों पर अंकुश लगाने तथा लोगों के जान की सुरक्षा के मद्देनजर गठित कमेटी की गाइड लाइंस के तहत अब दोपहिया वाहनों और कार आदि में चालकों को नए नियमों का पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन

अब दोपहिया वाहन चालक अपने पीछे किसी को बिठाता है तो उसके लिए भी हेलमेट उतना ही
जरूरी है जितना चालक के लिए है। वहीं कार आदि में सीट बेल्ट भी जरूरी है। इन नियमों की अवहेलना करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। यह बात बिलासपुर में छेड़े गए विशेष अभियान के तहत थाना सदर के प्रभारी यशवंत ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि जनता की जान की सुरक्षा के लिए यह नितांत आवश्यक है। इसके लिए एक सप्ताह पूर्व बिलासपुर पुलिस द्वारा बाकायदा जागरूकता अभियान छेड़ा गया था। कहा कि लोगों को सड़कों और शैक्षणिक संस्थानों में पुलिस की गठित टीमों द्वारा जागरूक किया गया।
विज्ञापन

यशवंत ठाकुर ने कहा कि सड़क हादसों के पीछे मुख्य कारण लापरवाही होती है। यदि यातायात
नियमों का पालन सही कायदे से किया जाए तो सड़क हादसों के ग्राफ में सहजता से कमी लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को नगर के मुख्य बस अड्डा चौक, कॉलेज चौक, रौड़ा सेक्टर में नाके लगाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को चालान काट कर दंडित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अभियान में बिलासपुर ट्रैफिक विंग, शहर पुलिस चौकी के साथ थाना सदर की दो टीमें सक्रिय रहीं। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन नियम की अवहेलना करने के लिए 70 के करीब चालान किए जा चुके थे।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed