फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

सुखदेव सिंह होंगे माकड़ी के नए बीडीसी सदस्य

Mon, 18 Nov 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime
विजयी होने के बाद माकड़ी बीडीसी सदस्य सुखदेव सिंह समर्थकों के साथ। - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट(बिलासपुर)। नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत माकड़ी बीडीसी वार्ड में 47 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान के दौरान मतदाताओं ने पंचायत उप चुनाव में कम रुचि दिखाई। रविवार के दिन नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत माकड़ी बीडीसी वार्ड के लिए हुए उप चुनाव के दौरान दो पंचायतों माकड़ी व भाखड़ा में कुल 2562 मतों में से 1218 मत पड़े हैं।
विज्ञापन

इनमें भाजपा समर्थित सुखदेव सिंह को 759 मत पड़े हैं। जबकि इनकी प्रतिद्वंद्वी सवीता को 433 मत पड़े हैं। नोटा के समर्थन में 9 वोट पड़े तथा 17 मत रद्द हो गए। बता दें कि नयनादेवी विधानसभा के अंतर्गत माकड़ी बीडीसी वार्ड के तहत दो ग्राम पंचायतें माकड़ी व भाखड़ा पड़ती हैं। इन दोनों पंचायतों का बीडीसी के लिए एक वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सुखदेव सिंह 31 दिसंबर 2015 को तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे ऊना में बतौर तहसीलदार व बाबा बालक नाथ की तपोस्थली दियोटसिद्ध में बतौर मंदिर अधिकारी की सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माकड़ी बीडीसी वार्ड सदस्य का पद भरने के लिए रविवार के दिन चुनाव कराया गया है। माकड़ी बीडीसी वार्ड में इतना कम मात्र 47 फीसदी मतदान के बाद मतदाताओं में उपचुनाव के प्रति उदासीनता साफ झलकी।

विकास खंड अधिकारी स्वारघाट अनिल कक्कड़ ने पुष्टि करते हुए बताया कि नयनादेवी के तहत माकड़ी बीडीसी वार्ड के उपचुनाव में 47 फीसदी मतदान हुआ था। हालांकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि माकड़ी वार्ड के बीडीसी सदस्य के उपचुनाव में सुखदेव सिंह को विजयी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed