फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

पेड़ कटान मामले में वन विभाग ने बैठाई जांच

Mon, 18 Nov 2019 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट कस्बे के समीप कुलाह जंगल से पेड़ काटने के मामले में वन महकमे ने विभागीय जांच बैठा दी है। वन विभाग के जिला बिलासपुर के एसीएफ उक्त सारे मामले की जांच करेंगे। ‘अमर उजाला’ में मामले के खुलासे के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद सोमवार को आनन फानन में पूरे मामले की जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वन विभाग की पोस्ट स्वारघाट में गत लंबे अरसे से कार्यरत एक फॉरेस्ट गार्ड पर गत दो दिन पहले बिना अनुमति के चार चील के पेड़ और एक सफेदे का पेड़ कटवा देने का मामला उजागर हुआ है। हैरानी इस बात की है कि जो चील के पेड़ काटे गए हैं उन पेड़ों पर वन विभाग की ओर से मार्किंग करके इन्हें फॉरेस्ट कॉरपोरेशन के सुपुर्द किया जाना था लेकिन उससे पहले ही एक फॉरेस्ट गार्ड ने इनकी बलि चढ़ा दी है।
विज्ञापन

मामला मीडिया की सुर्खियों में छपने के बाद जहां स्थानीय वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वारघाट द्वारा उक्त आरोपी वन रक्षक को कार्यालय में तलब किया गया है। हालांकि इसके बाद वन विभाग बिलासपुर के वन मंडलाधिकारी द्वारा भी उक्त मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी वन रक्षक के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। एसीएफ बिलासपुर की ओर से उक्त पेड़ कटान के सारे मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ बिलासपुर सरोज भाई पटेल से उक्त मामले पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि एसीएफ बिलासपुर उक्त आरोपी वन रक्षक के खिलाफ मामले की विभागीय जांच करेंगे। अगर आरोप सही पाए गए तो वन रक्षक ले खिलाफ कड़ी कार्रवाई नियम अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed