फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

घुमारवीं में प्रवासी महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 14 Sep 2019 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime
घुमारवीं(बिलासपुर)। थाना घुमारवीं के अंतर्गत प्रवासी महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला दर्ज हुआ है। महिला की पहचान आशा देवी पत्नी शिशुपाल मुरादाबाद के रूप में हुई है। महिला ने शुक्रवार रात को फंदा लगाकर अपनी इहलीला खत्म कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

घुमारवीं थाना में प्रवासी महिला के संदेहास्पद परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार महिला दिहाड़ी मजदूरी का काम करती थी। महिला की उसके पति के साथ लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। इसी कारण आशा देवी पिछले करीब डेढ़ साल से अपनी बहन गायत्री देवी के पास लदरौर पट्टा में रह रही थी। कुछ समय पहले ही अपने 2 साल के बच्चे के साथ पति के पास वापस आई। आशा ने शुक्रवार को मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन

घुमारवीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि उन्होंने खुद मौके पर जा कर हर पहलू को ध्यान से देखा है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed