फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crack on buildings after blasting

ब्लास्टिंग से थापना में घरों में आईं दरारें

Fri, 08 Apr 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
crack on buildings after blasting
थापना गांव के नजदीक ब्लास्टिंग के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण के दौरान ब्लास्टिंग से थापना गांव फिर दहल उठा। गुस्साए ग्रामीणों ने फोरलेन का कार्य बंद करवा दिया। लोगों का आरोप है कि ब्लास्टिंग से उनके घरों में दरारें आ गई हैं। एसडीएम स्वारघाट के हस्तक्षेप के बाद काम शुरू हुआ। एसडीएम ने कंपनी को नुकसान का आंकलन कर भरपाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं नियमों के अनुसार कार्य करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

वीरवार रात को फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी की ओर की गई ब्लास्टिंग के बाद थापना गांव के ग्रामीण शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए थापना में फोरलेन का काम बंद करवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि कंपनी पहले भी अनियंत्रित तरीके से ब्लास्टिंग कर चुकी है। प्रशासन की हिदायत के बावजूद कंपनी बार-बार अनियंत्रित तरीके से ब्लास्टिंग कर रही है, जिससे गांव के करीब 12 मकानों में दरारें आई हैं और भारी धमाके से घरों के अंदर रखा सामान भी फर्श पर गिर गया। जबकि स्लेटनुमा मकानों की छतों से स्लेटे टूटकर आंगन में गिर गए। ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन का कार्य रोकने के पक्ष में नहीं है लेकिन यदि ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जाएगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना मिलने पर एसडीएम स्वारघाट राजकुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया। इसके बाद काम शुरू हो पाया। एसडीएम राजकुमार ने बताया कि थापना गांव में जाकर मौके पर निरीक्षण किया। कंपनी को नुकसान की भरपाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं नियमों के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed