फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   court

अवैध कब्जों पर कार्रवाई को आ सकता है बड़ा फैसला

Fri, 13 Sep 2019 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
court
बिलासपुर। प्रदेश हाईकोर्ट में विचाराधीन चल रहे शहर के अवैध कब्जों को लेकर कभी भी कोई बड़ा फैसला आ सकता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वीरवार को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट में सोमवार को सुनवाई की डेट तय की है। इस मामले में सोमवार को पेशी की नई तारीख तय करते हुए जिले के डीसी व एसडीएम को व्यक्तिगत तौर पर हाजिर होने के आदेश दिए हैं। अब पूरे मामले में दोनों अधिकारियों को कोर्ट के सामने स्पष्ट करना है कि अवैध कब्जों को लेकर क्या स्टेट्स है। एसडीएम बिलासपुर नरेंद्र कुमार आहलूवालिया ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर शहर में लोगों के अवैध कब्जों को लेकर पिछले कई वर्षों से हाईकोर्ट में केस विचाराधीन है। इस प्रक्रिया में अब तक जिला प्रशासन कई बार ऐसे कब्जों को चिह्न्ति भी कर चुका है लेकिन बीच में सरकार कई बार पॉलिसी बनाने की बात करती आई है लेकिन अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि अवैध कब्जों को लेकर सरकार क्या कदम उठा रही। कई बार प्रशासन की ओर से हाई कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

हालांकि पूर्व में प्रशासन की ओर कुछ छिटपुट मामलों को गिराया भी गया और इस संबंध में भी हाईकोर्ट को प्रशासन ने सूचित किया लेकिन अदालत जिला प्रशासन की ओर से पेश की गई दलीलों व अब तक की प्रगति से संतुष्ट नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को इस मामले में सुनवाई हुई। तहसीलदार बिलासपुर व नगर परिषद की ईओ उर्वशी वालिया अदालत के समक्ष प्रस्तुत हुई थीं लेकिन अदालत इनकी दलीलों व अपीलों से संतुष्ट नहीं हुई जिसके चलते अब डीसी बिलासपुर व एसडीएम बिलासपुर को सोमवार को व्यक्तिगत तौर पर हाजिर रहने के आदेश दिए गए हैं।

इनसेट..
कुछ अवैध कब्जों का मामला कोर्ट नहीं पहुंचा
जिले में ऐसे भी कुछ अवैध कब्जे हैं जिनका मामला कोर्ट में नहीं पहुंचा है लेकिन अब प्रशासन उन लोगों के कब्जों की सूची भी तैयार कर रहा है जिन्होंने पूरे के पूरे मकान सरकारी जमीन में बना रखे हैं। जल्द ही इसकी रिपोर्ट भी तैयार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed