फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Couple on land hunger strike faints

Bilaspur News: जमीन को लेकर अनशन पर बैठा दंपत्ति बेहोश

Sat, 30 Sep 2023 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
Couple on land hunger strike faints
-प्रशासन ने एंबुलेंस भेजकर इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

-एसडीएम बोले, सिविल कोर्ट का है जमीन का मामला, प्रशासन नहीं कर सकता हस्तक्षेप

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के रामपुर खनसरा गांव में गत एक सप्ताह से आमरण अनशन पर बैठा दंपति शनिवार को बेहोश हो गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के रामपुर खनसरा गांव में अमरजीत एवं उसकी पत्नी अंजली अपने घर के साथ लगते जमीन विवाद के कारण जिला प्रशासन द्धारा अपनाए जा रहे रवैये के विरोध में पिछले एक सप्ताह से आमरण अनशन पर बैठे गए थे। उन्होंने पिछले एक सप्ताह से अन्न त्याग दिया था। अमरजीत का कहना है कि एक वर्ष पहले भी उपायुक्त कार्यालय परिसर में जमीन विवाद के कारण आमरण अनशन किया था। अमरजीत का आरोप था कि उसके पड़ोसी द्वारा उसे शौचालय नहीं बनाने दिया जा रहा है। उनकी जमीन को दबाया जा रहा है। अमरजीत की मां ने कहा कि इसके बारे में प्रशासन से भी कई बार न्याय की गुहार लगाई गई, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। इधर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग ने कहा कि जिस जमीन के मामले के लिए दंपत्ति अनशन कर रहा है वह आबादी देह में शामिल है। कहा कि सिविल कोर्ट का मामला है। इसके चलते प्रशासन इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अगर समझाने के बाद भी दंपत्ति ने अपनी जिद नहीं छोड़ी तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed