{"_id":"6a1d8f270d4056b9d30897d1","slug":"counseling-of-100-candidates-in-ghumarwin-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-160846-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में 100 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में 100 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग
विज्ञापन
बीबीए और बीसीए की भरी जाएंगी सीटें
4 से 6 जून तक ऑनलाइन जमा होगी फीस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय कॉलेज घुमारवीं में बीबीए एवं बीसीए सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग सोमवार को शुरू हुई। पहले दिन 100 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें बीसीए के 60 और बीबीए के 40 अभ्यर्थी शामिल हुए। काउंसलिंग की प्रक्रिया सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चली। काउंसलिंग में अभ्यर्थियों के दस्तावेज मूल्यांकन का कार्य किया गया। काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों की पहली मेरिट सूची 4 जून को दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी। अभ्यर्थियों की फीस 4 से 6 जून तक ऑनलाइन जमा होगी।
दूसरी मेरिट सूची 8 जून को दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी। अभ्यर्थी 8 जून से 10 जून तक फीस जमा करवा सकते हैं। तीसरी मेरिट सूची 11 जून को दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी। अभ्यर्थी 11 जून से 13 जून तक फीस जमा करवा सकते हैं। कॉलेज में बीबीए और बीसीए कोर्स में विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी।