फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   corona vaccination in bilaspur

जिले में अब तक 1,03,393 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Fri, 30 Apr 2021 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination in bilaspur
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु के 54,450 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। 45 से 59 वर्ष की आयु के 48,943 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। अब तक कुल 1,03,393 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। ये टीके सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क लगाए जा रहे हैं। निजी अस्पतालों में 250 रुपये देकर टीका लगवाया जा सकता है। दोनों टीके लगवाने के 14 दिन के बाद शरीर पर कोरोना वायरस का प्रभाव नहीं होगा या बेहद कम होगा। मास्क व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन जरूर करें। उन्होंने बताया कि कोविड-19 का टीका बिल्कुल सुरक्षित और प्रमाणित है। गलत अफवाहों और भ्रांतियों पर भरोसा न करें। एहतियात बरतें और कोविड नियमों का पालन करें। खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, शरीर में दर्द आदि हो तो खुद ही घर पर अपने आपको अलग कर दें। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी, डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता से संपर्क कर जांच करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed