फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   corona test to shopkeeper from kirtpur to salaper

कीरतपुर से सलापड़ तक ढाबा संचालकों और दुकानदारों के होंगे कोविड टेस्ट

Fri, 16 Jul 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona test to shopkeeper from kirtpur to salaper
बिलासपुर। कीरतपुर साहिब से सलापड़ तक सड़क किनारे स्थित ढाबा संचालकों और दुकानदारों के कोविड टेस्ट होंगे। उपायुक्त पंकज राय ने बचत भवन में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान अधिकारियों को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में समस्त एसडीएम, सेक्टर अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों, कार्यस्थलों और कार्यालयों में मास्क के प्रयोग, हाथों की स्वच्छता और आपस में पर्याप्त दूरी जैसी सावधानियों को सख्ती से लागू करें। इसमें कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मामलों के सामने आने पर संबंधित एसडीएम तुरंत उस मकान या भवन को मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित करें और बीएमओ संक्रमित लोगों के प्राथमिक संपर्क में आए सभी लोगों की टेस्टिंग सुनिश्चित करें। घरों में आइसोलेट मरीजों से नियमित रूप से संपर्क किया जाना चाहिए। उनके स्वास्थ्य मानकों पर नियमित रूप से निगरानी रखी जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग पर जोर दें ताकि शुरुआती स्तर पर ही संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि कीरतपुर से सलापड़ तक सड़क किनारे स्थित सभी ढाबा संचालकों और दुकानदारों के कोरोना टेस्ट करवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एडीसी तोरूल रवीश, अध्यक्ष बार एसोसिएशन दौलत राम शर्मा, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम, सदर रामेश्वर दास, डीएसपी राजकुमार, सीएमओ डॉ. प्रवीन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed